Home कोरबा कुदमुरा-हाटी मुख्य मार्ग में निकला दंतेल हाथी, मची अफरा-तफरी…

कुदमुरा-हाटी मुख्य मार्ग में निकला दंतेल हाथी, मची अफरा-तफरी…

16
0

कोरबा संवाददाता – हेमलाल झरिया

छत्तीसगढ़। कोरबा जिले के उरगा-कुदमुरा मार्ग पर एक विशालकाय हाथी ने अफरा-तफरी मचा दी।

हाथी कुदमुरा के गौठान के पास सड़क पार कर रहा था।हाथी को सड़क पार करते देख चालकों ने वाहन खड़ी कर दी।
उस दौरान मार्ग पर कई लोग मौजूद थे।कई लोगों ने हाथी का वीडियो भी बनाया है।
वीडियो कुदमुरा वन परिक्षेत्र के मेंन रोड गौठान के पास का है। मंगलवार को शाम 5 बजे मार्ग पर आवाजाही करते लोगों ने एक दंतैल हाथी को मार्ग पर एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर जाते देखा।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर  खदेड़ा।तब जाकर मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here