Home चर्चा में शासकीय योजनाओं से सलमा के घर में लौटी खुशियां

शासकीय योजनाओं से सलमा के घर में लौटी खुशियां

2
0

पीएम आवास योजना से सलमा को मिला पक्का मकान

महतारी वंदन योजना की सहायता से सलमा का जीवन हुआ सुखद

सुकमा/ जिले के छिंदगढ़ विकासखण्ड एवं पंचायत अंतर्गत हॉस्पिटल कालोनी में निवास करने वाली सलमा रैनी की कहानी आज पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गई है। सलमा एक अत्यंत गरीब मजदूर वर्ग की तलाकशुदा महिला हैं, जो वर्षों से अपने परिवार के साथ एक जर्जर खपरैल वाले कच्चे मकान में जीवनयापन कर रही थीं। हवा, पानी, गर्मी और बरसात जैसे मौसम में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परंतु इन कठिनाइयों को पीछे छोड़ते हुए आज वे पीएम आवास योजनांतर्गत नवनिर्मित पक्के मकान में आत्मसम्मान के साथ जीवनयापन कर रही हैं।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन ने बताया कि सलमा रैनी का नाम आर्थिक-सामाजिक जनगणना 2011 के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद पंचायत छिंदगढ़ द्वारा उन्हें आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। आज उनका पक्का आवास बनकर पूरी तरह तैयार है और वे उसमें परिवार के साथ गर्व पूर्वक रह रही हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिला है, जिससे उनके जीवनयापन में सुधार आया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत् घर में शौचालय भी बनाया गया है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमा उन्हें 1000 रुपये की राशि मिलती है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत उन्हें सस्ते दर पर खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। उनका आयुष्मान कार्ड भी बन गया है जिससे अब परिवार गंभीर बीमारी की स्थिति में भी उपचार हेतु सुरक्षित है।

आज जब गांव वाले सलमा के नये पक्के घर को देखकर उनकी पुरानी जिंदगी की चर्चा करते हैं, तो सबके चेहरों पर संतोष और सरकार के प्रति आभार का भाव होता है। सलमा का कहना है कि अब हमें मौसम सके डरने की जरूरत नहीं है, हमारा अपना सुरक्षित, मजबूत और आत्मसम्मान से भरा पक्का मकान है। शासकीय योजनाओं का लाभ देने के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत बहुत धन्यवाद देती हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here