दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा
बारसूर – आज 195 बटालियन CRPF, मुख्यालय बारसूर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का शुभारंभ कमांडेंट श्री राजीव कुमार ने किया, जिन्होंने फलदार वृक्ष लगाकर इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की।
वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह मानव जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है। पर्यावरण शुद्ध करने और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में वृक्षों का अहम योगदान है। साथ ही, यह जैव विविधता के संरक्षण में भी सहायक होता है।

इस कार्यक्रम में 195 बटालियन के जवानों और अधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने वृक्षों की देखभाल करने की जिम्मेदारी ली, ताकि यह अभियान लंबी अवधि तक सफल रहे और सभी को इसका लाभ मिले।
इस मौके पर कमांडेंट श्री राजीव कुमार के साथ द्वितीय कमान अधिकारी श्री विक्रांत वर्मा, Adjutant श्री राजकुमार, स.कमा. श्री संजीव कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वागीस त्रिपाठी, और अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
यह पहल पर्यावरण की बेहतरी के लिए एक प्रेरणास्त्रोत साबित होगी और यह हमें यह याद दिलाती है कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।









