Home कोरबा हसदेव नदी को बचाने पांच चरणों में चलेगा जन जागरूकता अभियान, नमामि...

हसदेव नदी को बचाने पांच चरणों में चलेगा जन जागरूकता अभियान, नमामि हसदेव सेवा समिति ने की घोषणा

20
0

कोरबा। जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियां और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा पांच चरणों में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी समिति के संयोजक रमेश चौबे ने एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 3 अगस्त 2025 से शुरू होकर 5 नवम्बर 2025 तक चलेगा। इसका उद्देश्य जल संरक्षण, नदी स्वच्छता और समाज में जल-संवेदनशीलता बढ़ाना है।

पत्रकार वार्ता में बताया गया कि पहले चरण में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों की भागीदारी से जनजागृति अभियान चलेगा। दूसरे चरण में 7 अक्टूबर को कोरबा में एक चिंतन सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता पर्यावरणीय संकट और समाधान पर चर्चा करेंगे।

तीसरा चरण 4 नवम्बर को हसदेव महाआरती के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें जिलेभर से श्रद्धालु और आमजन शामिल होंगे। इसके बाद चौथे चरण में प्राकृतिक पूर्णिमा (17 अक्टूबर) और आंवला पूर्णिमा (7 नवम्बर) को विशेष पूजा और संकल्प कार्यक्रम होंगे।

अभियान का पांचवां एवं अंतिम चरण 1 नवम्बर से 5 नवम्बर तक आयोजित “हसदेव देव पैदल यात्रा” और हसदेव महाआरती के साथ सम्पन्न होगा। इस यात्रा में जनभागीदारी के माध्यम से नदी संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

समिति ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से इस अभियान में सहयोग की अपील की है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here