जांजगीर- चांपा संवाददाता- निलेश सिंह
जांजगीर-चांपा:
छत्तीसगढ़ के प्रथम तिहार हरेली के अवसर पर ग्राम पंचायत सांकर में उत्सवपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें रंगोली, जलेबी दौड़, नृत्य, कुर्सी दौड़, नारयल फेक जैसी पारंपरिक गतिविधियाँ शामिल थीं।


प्रतियोगिताओं में ग्राम के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। बच्चों को पुरस्कार मिलने पर उनके चेहरे खिल उठे।

इस आयोजन में ग्राम सरपंच, पंचगण, शिक्षकगण और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हरेली तिहार के माध्यम से परंपरागत संस्कृति, कृषि और ग्रामीण खेलों को पुनर्जीवित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।









