Home चर्चा में लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल चांपा में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण...

लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल चांपा में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, शिक्षा के अधिकार के तहत यूनिफार्म एवं छाता वितरण

6
0

जिला जांजगीर-चांपा , चांपा:
अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब चांपा द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार, 23 जुलाई 2025 को एक भव्य एवं अनुशासित कार्यक्रम में नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लायंस क्लब शिक्षण समिति के चेयरमैन लायन रामप्रपन्न देवांगन उपस्थित रहे।

छात्र परिषद शपथ ग्रहण व परिचय:
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य श्रीमती अजीता वीके ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इसके उपरांत मार्चपास्ट और छात्र परिषद के पदाधिकारियों का संक्षिप्त परिचय क्रीड़ा शिक्षक सौरभ कटकवार द्वारा दिया गया।

मुख्य अतिथि लायन रामप्रपन्न देवांगन द्वारा निम्नलिखित छात्र नेताओं को शपथ दिलाई गई:
हेड बॉय: शुभ सोनी
हेड गर्ल: आस्था गुप्ता
डिप्टी हेड बॉय: अभिषेक महाराणा
डिप्टी हेड गर्ल: प्रियंका यादव
स्पोर्ट्स कैप्टन: विशाल सिंह राठौर, क्षमा महंत
अनुशासन प्रभारी: यशस्वी दुबे, अनामिका देवांगन, प्रत्याशा राय, सौम्या सोनी, आंचल नेगी, अनीश पाल, सिद्धि तिवारी, हनी साहू

हाउस प्रमुख:
सुभाष हाउस: इशांत बरेट, रोहिणी कुमारी

भगत हाउस: विनायक फुलर, सिमरन सोनी

विवेकानंद हाउस: अभय देवांगन, शांभवी तिवारी

क्लब प्रतिनिधि:

कामर्स क्लब: आयुष महिपाल, अनन्या अग्रवाल

इको क्लब: मुकेश थवाईत, चंचल पंडित, हर्षित शर्मा

साइंस क्लब: अभय देवांगन, आयुषी सोनी

गणित क्लब: निशांत साहू, वाय त्रिनाथ राव

इंग्लिश क्लब: आकाश दीप, सानिया सुमित नाग

असेंबली प्रभारी: पायल संप्रिती, विवेक साहू, राजेश राठौर, रिया ताम्रकार
चयन समिति सदस्य: श्रीमती वारियर, डीपी तिवारी, ओपी पांडे, वीरेंद्र कुमार शर्मा, श्रीमती एस गुप्ता, एस यादव

यूनिफॉर्म व छाता वितरण:
शपथ ग्रहण के उपरांत शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूल के 176 विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। साथ ही स्कूल में कार्यरत 19 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मानसून से सुरक्षा हेतु छाते प्रदान किए गए। यह पहल लायंस क्लब चांपा की सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रेरणादायी वक्तव्य:
कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी, शिक्षण समिति सचिव लायन सुरेश अग्रवाल, लायन डॉक्टर योगेंद्र शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने छात्र प्रतिनिधियों को अपने कनिष्ठों के लिए अनुकरणीय उदाहरण बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का पहला पाठ सेवा और अनुशासन है।

संचालन व समापन:
कार्यक्रम का सुंदर संचालन शिक्षिका जया अग्रवाल ने किया और अंत में वाइस प्रिंसिपल श्रीमती एमएस वॉरियर ने आभार प्रदर्शन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

लायंस क्लब पदाधिकारी उपस्थिति:
इस गरिमामयी अवसर पर लायंस क्लब के सदस्यगण —
लायन डॉक्टर के पी राठौड़ (वाइस चेयरमैन), लायन राजेश अग्रवाल (सचिव), लायन जीपी दुबे, लायन डॉ. व्ही एन बिरथरे, लायन राकेश साहू, लायन नारायण सोनी, लायन वासुदेव देवांगन, लायन बजरंग अग्रवाल, लायन नंदकुमार देवांगन तथा स्कूल स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here