Home चर्चा में *जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बटनदार चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार,...

*जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बटनदार चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार, अशांति फैलाने की थी साजिश

8
0

रिपोर्टर: राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल

जिला जांजगीर-चांपा चांपा आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर चांपा पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। थाना चांपा पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने की मंशा से घूम रहे तीन युवकों को बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. संजू केवट, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 2, कंवरपारा, चांपा

2. सन्नी कंवर, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 2, कंवरपारा, चांपा

3. रविन्द्र उर्फ सागर कंवर, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर, कंवरपारा, चांपा

 

मामले का पूरा विवरण:
थाना चांपा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक संदिग्ध हालत में हथियार लिए घूम रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तीन नग बटनदार चाकू बरामद किए गए हैं।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में थाना चांपा के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तत्परता एवं सजगता से कार्य किया।

उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मी:

निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा)
सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर
सहायक उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश खाखा
प्रधान आरक्षक उदय सिंह पाटले
आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कालोसिया
महिला आरक्षक मुद्रिका दुबे
आरक्षक संजय साहू एवं वीरेश सिंह

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है तथा असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त हुए हैं। चांपा पुलिस द्वारा समय पर की गई यह कार्रवाई आने वाले पर्व-त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

जांजगीर-चांपा पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here