Home चर्चा में सीआरपीएफ जवानों ने दिव्यांग छात्राओं संग मनाया रक्षा बंधन

सीआरपीएफ जवानों ने दिव्यांग छात्राओं संग मनाया रक्षा बंधन

6
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

बस्तर की बहनों की सुरक्षा के लिए तत्पर है हमारा बल: कमलेश कुमार 

जगदलपुर। सीआरपीएफ की द्वितीय बटालियन सुकमा में बटालिय कमांडेंट कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में बटालियन के अधिकारी एवं जवानों ने दिव्यांग छात्राओं के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया।

आकार आवासीय स्कूल सुकमा की दिव्यांग छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर एवं रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। बहनों द्वारा रीति-रिवाज एवं पारंपरिक व सांस्कृतिक तरीके के बटालियन के अधिकारियों व जवानों को राखी बांधी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों ने बहनों को उपहार भेंट किए और उनकी सुरक्षा करने का वचन भी दिया। यह एक हृदयस्पर्शी क्षण था, जहां दिव्यांग स्कूली छात्राएं और जवान, भाई-बहन के अटूट बंधन का पर्व मना रहे थे। इस अवसर पर कमांडेंट कमलेश कुमार ने इस रचनात्मक पहल के लिए सुकमा क्षेत्र की माता- बहनों का आभार प्रकट किया साथ ही यह भी बताया कि देशभर में मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के असीम प्रेम एवं स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व रक्षा एवं भावनाओं के प्रति विश्वास उतपन्न करता है। साथ ही सुकमा क्षेत्र की माता बहनों को यह भी आश्वासन दिया कि सीआरपीएफ सदैव आपकी सुरक्षा में तत्पर है एवं भविष्य में भी रहेगा। इस अवसर पर बटालियन के विवेक सक्सेना, द्तीय कमान अधिकारी एवं अधीनस्थ अधिकारी व जवानों के साथ स्कूल के प्राधानाध्यापक हरि कौशिक, शिक्षक नरेश भोई, मनोज कश्यप, किशन साहू, तुलेश कौशिक, सुरेंद्र भेंसवर, केवल देशमुख, शिक्षिका अन्नपूर्णा मंडावी, लता साहू, मंजू डेहरे उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here