Home चर्चा में बस्तर दशहरा रथ परिक्रमा मार्ग पर हादसे रोकने विधायक एवं प्रदेश भाजपा...

बस्तर दशहरा रथ परिक्रमा मार्ग पर हादसे रोकने विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की बड़ी पहल

4
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

7 करोड़ 16 लाख रुपए लागत से रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने का कार्य शुरू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन 

जगदलपुर। शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हॉल में बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा के रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भूमिपूजन किया। इस दौरान महापौर संजय पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा कि बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा में रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के लिए विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वीकृति प्रदान की थी। जिसके तहत आज 07 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से सिरहासार चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक भूमिगत विद्युत केबल बिछाने का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। किरण देव ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व पर रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत तार बिछाने का आग्रह पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को देकर भूमिगत विद्युत तार बिछाने की मांग की गई थी।मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दशहरा पर्व के दौरान रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने की स्वीकृति प्रदान की है। भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने का कार्य प्रारंभ होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का सहृदय धन्यवाद दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बस्तर वासियों की बरसों पुरानी विश्व प्रसिद्ध दशहरा में भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने की मांग पूरी हो रही है। बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर रथ परिचालन के दौरान परिक्रमा मार्ग दंतेश्वरी मंदिर से सिरहासार चौक, गोल बाजार चौक, टेकरी वाले हनुमान मंदिर मार्ग, बाहर रैनी, भीतर रैनी रथ परिचालन स्टेट बैंक चौक से सिटी कोतवाली लालबाग से कुम्हड़ाकोट क्षेत्र तक बस्तर दशहरा का रथ का परिक्रमा होता है। रथ परिक्रमा के दौरान इन मार्गो पर विद्युत सेवा बाधित होती है। इसे देखते हुए भूमिगत विद्युत तार बिछाने की आवश्यकता थी। जिसका कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा बस्तरवासियों की बरसों पुरानी मांग को हमारी सरकार ने पूरा किया है। श्री देव ने सीएसपीडीसीएल विभाग को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की बात कही। इस बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से बस्तरवासियों में लकाफी खुशी है। अब लोगों को रथ परिक्रमा के दौरान अंधेरे में रहकर देखने की आवश्यकता नहीं होगी। अब रथ परिचालन के दौरान विद्युत सप्लाई जारी रहेगी। अब हम बस्तरवासी बिना विद्युत बाधा के रथ परिचालन का आनंद ले सकेंगे। श्री देव ने कहा कि क्षेत्र के विकास में समझौता नहीं किया जाएगा। जनता की अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य होंगे।

जगदलपुर की उम्मीद की किरण: संजय पाण्डेय
वहीं महापौर श्री संजय पांडे ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जगदलपुर में उम्मीद की किरणें फैल चुकी हैं। यशस्वी विधायक किरण देव की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग बस्तर दशहरा पर्व के दौरान भूमिगत विद्युत केबल बिछाने कार्य की स्वीकृति प्रदान की है। जिसका आज विधिवत भूमिपूजन किया गया। जगदलपुर शहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व शहर में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता को मूलभूत सुविधा देने में हमारी सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। इस दौरान एमआई सी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंघारी, कलावती कसेर, पार्षद पितामह नायक, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, राजेश श्रीवास्तव, टीपी मेश्राम चीफ इंजीनियर सीएसपीडीसीएल श्री पोयाम, श्री ध्रुव कार्यपालन यंत्री, सुदीप खेस एवं विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here