Home कोरबा कोरबा की रितु चौरसिया को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री पद...

कोरबा की रितु चौरसिया को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री पद की जिम्मेदारी

9
0

कोरबा –

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें कोरबा की वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुश्री रितु चौरसिया को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कोरबा जिला और महिला नेतृत्व के लिए गौरव का विषय है।

रितु चौरसिया लंबे समय से भाजपा से जुड़ी रही हैं और नगर निगम पार्षद के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। उन्हें सामाजिक कार्यों और संगठनात्मक कौशल के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से न केवल कोरबा बल्कि पूरे संभाग के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

भाजपा की नई टीम में कई नए चेहरों को स्थान दिया गया है, जो आने वाले समय में संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here