Home कोरबा कोरबा-चांपा हाईवे 149 पर अधूरा डिवाइडर और बंद लाइटें, टोल वसूली से...

कोरबा-चांपा हाईवे 149 पर अधूरा डिवाइडर और बंद लाइटें, टोल वसूली से जनता में आक्रोश

10
0

फ़रसवानी संवाददाता योगेंद्र राठौर  

कोरबा ज़िले के ग्राम फरसवानी के पास से गुज़रने वाले नेशनल हाईवे 149 (कोरबा–चांपा मार्ग) की स्थिति जिम्मेदार विभागों की लापरवाही और उदासीनता की ओर इशारा कर रही है। सड़क किनारे बनाए जाने वाले डिवाइडर को अधूरा ही छोड़ दिया गया है। न तो उसकी अब तक मरम्मत की गई और न ही उसे ठीक से पूरा किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या बरसात के दिनों में और गंभीर हो जाती है। अधूरा डिवाइडर कीचड़ और पानी भराव का कारण बनता है, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है।

इसके साथ ही, नेशनल हाईवे पर लगाए गए नए लाइट पोल भी बंद पड़े हैं। इन लाइटों के नहीं जलने से रात में अंधेरा छा जाता है और वाहन चालकों के लिए यह मार्ग खतरनाक साबित होता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब सुरक्षा व्यवस्था ही दुरुस्त नहीं है तो फिर टोल टैक्स वसूली किस आधार पर की जा रही है?

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अधूरे काम और खामियों के बावजूद टोल टैक्स वसूली शुरू कर दी गई है। लोगों का कहना है कि सरकार और नेशनल हाईवे प्राधिकरण जनता से पैसा वसूलने में तो तेज़ हैं, लेकिन सुविधाएं देने में पूरी तरह से नाकाम नज़र आ रहे हैं।

ग्रामीणों का साफ कहना है कि –

जब तक डिवाइडर का अधूरा काम पूरा नहीं होता,

हाईवे की लाइटें चालू नहीं होतीं,

और सड़क की बुनियादी खामियां दूर नहीं होतीं,

तब तक टोल टैक्स की वसूली जनता के साथ खुला अन्याय है।

👉 यह सिर्फ फरसवानी गांव की समस्या नहीं है, बल्कि यह सवाल पूरे सिस्टम पर खड़ा होता है कि क्या जनता को बिना सुविधा दिए उनसे वसूली करना सही है? स्थानीय लोग अब शासन-प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here