Home मुख्य ख़बरें महानदी में महिला की छलांग से सनसनी, पास में मिली अज्ञात महिला...

महानदी में महिला की छलांग से सनसनी, पास में मिली अज्ञात महिला की लाश

2
0

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव में सोमवार सुबह एक महिला ने महानदी पुल से छलांग लगा दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की। इस दौरान, घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं पर विचार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here