(जांजगीर-चांपा संवाददाता- राजेन्द्र जयसवाल)
चांपा पुलिस ने अपराधियों पर सख्त नकेल कसते हुए बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चांपा थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयाक्रांत कर रहे दो आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी
(1)सत्यम दास महंत, पिता मुरारी दास महंत, उम्र 21 वर्ष, निवासी गणेश होटल के पीछे, चांपा
(2) प्रमोद दास महंत, पिता कार्तिक दास महंत, उम्र 25 वर्ष, निवासी कोरबा रोड, भीखा तालाब के पास, चांपा
दोनों आरोपियों के पास से धारदार हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई की गई और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना
त्योहारों के समय में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय पेट्रोलिंग पर थी।
मुखबिर सूचना पर पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज स्टेशन के पास और अग्रसेन चौक कोरबा रोड से आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों की हरकतों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बनने की आशंका थी, लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें काबू में कर बड़ी घटना को टाल दिया।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी-कर्मचारी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक नर्सिंग बर्मन, आरक्षक शंकर राजपूत, मुद्रिका दुबे, संजय साहू एवं विरेश सिंह का विशेष योगदान रहा।
नागरिकों में संतोष
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की और विश्वास जताया कि इसी तरह असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाती रही तो त्योहारों का वातावरण शांतिपूर्ण और सुरक्षित रहेगा









