Home चर्चा में बच्चों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण ; डॉ. चंदेल...

बच्चों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण ; डॉ. चंदेल ने किया नेत्र परीक्षण, जिला पंचायत सदस्य महादेव नेताम रहे उपस्थित:

5
0

संवाददाता – निलेश सिंह

अकलतरा:

समाजसेवा और जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत बच्चों की आंखों की जांच कर नि:शुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. चंदेल ने बच्चों की आंखों की जांच की तथा जिन बच्चों को आवश्यकता थी उन्हें चश्मे उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य महादेव नेताम एवं सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापति भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि “बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, और ऐसे कार्यक्रम से उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक असर होगा।”

बच्चों और अभिभावकों की प्रतिक्रिया
चश्मा प्राप्त करने वाले बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वे साफ देख पाएंगे और पढ़ाई में आसानी होगी। अभिभावकों ने बताया कि अक्सर बच्चों की आंखों की समस्या समय पर सामने नहीं आती, ऐसे में यह जांच शिविर उनके लिए बहुत लाभदायक साबित हुआ। उन्होंने आयोजकों और डॉक्टर का आभार व्यक्त किया, ग्रामीणों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया तथा इसे आगे भी जारी रखने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here