Home चर्चा में भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सम्हाला दायित्व

भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सम्हाला दायित्व

3
0

प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग एवं सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग एवं सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी ने पदभार ग्रहण कर विधिवत रूप से अपना-अपना दायित्व संभाला। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक रोहित साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही निवर्तमान प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, संजय श्रीवास्तव, भरतलाल वर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पदभार ग्रहण के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामना देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन किया एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी राष्ट्र प्रथम के भाव को लक्ष्य में रखकर पार्टी के विस्तार और संगठनात्मक गतिविधियों से जन-जन के जुड़ाव के कार्य में जुटेंगे। विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों से लेकर संगठन महापर्व सदस्यता अभियान तक पार्टी पदाधिकारी के तौर पर कार्यकर्ताओं के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जन समर्थन और सदस्यता अभियान में लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने में उनकी भूमिका का विशेष तौर पर उल्लेख करते हुए भाजपा अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि अब हमें जन समर्थन और संगठन के विस्तार को सुविचारित दिशा प्रदान करते हुए हर क्षण कार्य में जुटे रहने के लिए संकल्पित होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here