Home चर्चा में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार बलदाऊ राम साहू मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय...

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार बलदाऊ राम साहू मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति के लिए सदस्य नामित हुए

34
0

 संवाददाता – बसंत राघव

नई दिल्ली-
वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षाविद बलदाऊ राम साहू मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय नईदिल्ली की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति के लिए राजभाषा विभाग द्वारा सदस्य नामित किए गए हैं। यह सूचना उन्हें गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. मीनाक्षी जौली ने दी है। ज्ञात हो कि कि बलदाऊ राम साहू एक शिक्षाविद व बाल साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थाओं में कार्य करते हुए अंत में वे सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के पद से फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके 30 से अधिक रचना संग्रह प्रकाशित हैं जिसमें 20 से अधिक बाल-साहित्य है। उनकी सुरुज नवा उगइया है छत्तीसगढ़ी ग़ज़ल संग्रह और ददरिया में लोक तत्व चर्चित पुस्तक है। वर्तमान में बलदाऊ राम साहू छत्तीसगढ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग रायपुर में सदस्य हैं तथा हिंदी साहित्य भारती छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष भी हैं।

डाँ. बलदाऊ राम साहू जी की उपलब्धि पर वरिष्ठ साहित्यकार, भाषाविद् डाँ. चितरंजन कर, समन्वय साहित्य परिवार छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डा.देवधर महंत , साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शशांक शर्मा , वरिष्ठ कथाकार, समीक्षक रमेश शर्मा, बाल भास्कर के स्तम्भ लेखक, श्याम नरायण श्रीवास्तव, कवि कथाकार बसंत राघव , बाल साहित्य लेखिका सुशीला साहू, डाँ. वदंना जायसवाल, संस्कृतिकर्मी राजीव नयन शर्मा आदि प्रमुख साहित्यकारों की ओर से उन्हें बधाई दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here