Home चर्चा में भगवान कृष्ण पर टिप्पणी, धाकड़ समाज युवा संगठन ने थाना प्रभारी को...

भगवान कृष्ण पर टिप्पणी, धाकड़ समाज युवा संगठन ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, टिप्पणी करने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग

7
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर। इन दिनों बस्तर जिले में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ईसाई धर्म के अजय सिंह नामक व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में भगवान श्री कृष्ण की पोशाक और चरित्र को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।


अजय सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा था, “अपने बच्चों को कृष्ण की पोशाक तक सीमित रखिए, चरित्र कृष्ण जैसा मत बनाने देना, नहीं तो धारा 376, 379, 354 का सामना करना पड़ सकता है।” इस पोस्ट के साथ एक फोटो भी साझा की गई थी, जिसमें तालाब में नहाती हुई लड़कियां और तालाब से लगे पेड़ पर भगवान कृष्ण को बैठे हुए दिखाया गया था। यह पोस्ट हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने और समाज में गलत विचारों को प्रचारित करने के उद्देश्य से की गई थी। बस्तर जिला धाकड़ समाज युवा संगठन ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी जगदलपुर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मांग की है कि अजय सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उसे सजा दिलाई जाए।

धाकड़ समाज जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने भी समर्थन दिया है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, धाकड़ युवा संगठन के विक्रम सिंह, प्रेम सागर, रूद्रप्रताप सिंह ठाकुर, अमित, पारेश्वर ठाकुर, रितेश, मनोज कुमार, प्रकाश ठाकुर, इंद्रनारायण, गौरव, संजीव, योगेश, दीपक, जगदीश, प्रकाश चकरीराव, कन्हैया, मनोज सोना, धाकड़ युवा एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री घनश्याम नाग, जिला सह संयोजक योगेश रैली, विधार्थी प्रमुख पवन राजा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here