Home अंबिकापुर “स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय अंबिकापुर में दीक्षारंभ कार्यक्रम सम्पन्न,...

“स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय अंबिकापुर में दीक्षारंभ कार्यक्रम सम्पन्न, विद्यार्थियों को मिली नई दिशा”

5
0

 सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम 

प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 25 8.2025 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय अंबिकापुर में दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्रीमान आलोक दुबे, पार्षद, श्रीमान मनीष सिंह, पार्षद, श्रीमान शशिकांत जायसवाल, पार्षद की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की वर्तमान स्थितियों से भी अवगत कराया। प्रोफ़ेसर डॉ जेवियर कुजूर एवं डॉ नीलाभ कुमार ने पुष्प पौधों से अतिथियों का स्वागत किया।अतिथि उद्बोधन के रूप में श्रीमान आलोक दुबे ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मनीष सिंह जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों की समस्याओं से हर समय रूबरू होने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों ने रसायनशास्त्र एवं गणित विषयों में अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था एवं प्रयोगशाला के सुचारू संचालन हेतु प्रयोगशाला सामग्रियों की व्यवस्था किए जाने हेतु ज्ञापन दिया। अतिथियों के उद्बोधन के बाद दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में नवप्रवेषित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के संबंध में डॉ एन मेरी खलखो ने जानकारी दी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में विद्यार्थियों को महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों डॉ सत्यनारायण साहू और श्री धर्मेन्द्र कुमार यादव ने विस्तार से अवगत कराया। डॉ सुशील कुमार कश्यप ने विद्यार्थियों के शंकाओं का समाधान किया। श्री अजय सिंह शाक्या ने धन्यवाद ज्ञापन किया। दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री मधुलिका कुजूर ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here