Home चर्चा में नारायणपुर में NHM कर्मचारियों का कैंडल मार्च, कहा- अब तक न नेता...

नारायणपुर में NHM कर्मचारियों का कैंडल मार्च, कहा- अब तक न नेता ना अधिकारी सामने आए

5
0

नारायणपुर संवाददाता – जितेंद्र बिरनवार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हर दिन अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है.
NHM PROTEST CANDLE MARCH
नारायणपुर में NHM कर्मचारियों का कैंडल मार्च

नारायणपुर: जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जारी है. अनिश्चितकालीन आंदोलन के सातवें दिन संविदा कर्मियों ने कैंडल मार्च निकाला. जयस्तंभ चौक से कैंडल मार्च निकालते हुए सरकार से संविदा प्रथा समाप्त करने और 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की अपील की.

मोबाइल फ्लैश लाइट भी ऑन की: 24 अगस्त दिन रविवार शाम 7 बजे कैंडल मार्च निकला जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जगदीश मंदिर से होते हुए वापस जयस्तंभ चौक में खत्म हुआ. कैंडल मार्च के दौरान कुछ कर्मचारियों ने हाथों में मोमबत्ती तो कुछ ने मोबाइल फ्लैश लाइट जलाकर अपना विरोध जताया.

नारायणपुर में NHM कर्मियों का प्रदर्शन

हमने बीते दिनों संविदा प्रथा के अंत को प्रतीकात्मक रूप से दिखाने के लिए अर्थी प्रदर्शन और पुतला दहन किया था. इसी सिलसिले में शोक सभा कर कैंडल मार्च निकाल रहे हैं-संगीता वर्णोटिया, NHM संघ महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष

‘सरकार गंभीर नहीं’: कर्मचारियों ने चौक पर कैंडल जलाकर जमीन पर कैंडल से NHM लिखा. कर्मचारियों का कहना है कि अब तक आंदोलन के सात दिन बीत जाने के बाद भी सरकार गंभीर नहीं है. न तो राज्य सरकार और न ही शासन प्रशासन का कोई प्रतिनिधि उनसे चर्चा के लिए सामने आया है.

NHM PROTEST CANDLE MARCH
कर्मचारियों ने चौक पर कैंडल जलाकर जमीन पर कैंडल से NHM लिखा
जब तक उनकी 10 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.- छत्रपाल साहू, NHM संघ जिला उपाध्यक्ष

हड़ताल का दिख रहा असर: संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हुई है. खासकर अबूझमाड़ जैसे दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं ठप हो रही है. NHM कर्मचारी आक्रोश रैली, मानव श्रृंखला, नेताओं के लिए सद्बुद्धि हवन, संविदा अर्थी रैली प्रदर्शन समेत कई अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here