Home चर्चा में छत्तीसगढ़ के दो पत्रकारों का डिफेंस कोर्स में चयन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण...

छत्तीसगढ़ के दो पत्रकारों का डिफेंस कोर्स में चयन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने दी बधाई

17
0

रायपुर संवाददाता – रघुराज

रायपुर। रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स (DCC) के लिए छत्तीसगढ़ से दो युवा पत्रकारों का चयन होने पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने उन्हें बधाई दी है। बस्तर से लोकेश शर्मा और रायपुर से नेहा केसरवानी इस प्रतिष्ठित कोर्स के लिए चयनित हुए हैं।

प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि राज्य के दो पत्रकार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कोर्स में भाग लेंगे, जहाँ उन्हें थल सेना, वायु सेना और नौसेना की कार्यप्रणाली, सुरक्षा रणनीति और रक्षा संवाद की गहराई से जानकारी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी और रक्षा मामलों की वस्तुनिष्ठ रिपोर्टिंग में पारदर्शिता आएगी। राज्य से इन दोनों पत्रकारों के चयन पर पत्रकार जगत में भी खुशी की लहर है। यह चयन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा बनेगा और छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को नई पहचान दिलाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here