Home चर्चा में ग्राम पंचायत कोकड़ी- खैरा के पूर्व सरपंच और सचिव ने मिलकर किया...

ग्राम पंचायत कोकड़ी- खैरा के पूर्व सरपंच और सचिव ने मिलकर किया लाखो रुपयों का गबन, उठ रही रिकवरी की मांग

12
0

रिपोर्ट- खिलेश साहू

कुरूद विधानसभा के ग्राम पंचायत खैरा कोकड़ी के पूर्व सरपंच टिकेश साहू पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओ के गबन का आरोप लग रहे हैं। वर्तमान सरपंच योगेश्वरी रमाकांत साहू ने खुलासा किया कि पंचायत चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व लगभग 10 से 12 योजनाओं के तहत करीब 10 लाख रुपये बिना कार्य किए ही आहरण कर लिए गए,वर्तमान सरपंच के अनुसार, इनमें से केवल 1–2 कार्य ही धरातल पर दिखाई दे रहे हैं, जबकि शेष कार्य अधूरे या प्रारंभिक अवस्था में हैं।

वर्तमान सरपंच ने बताया कि उन पर दबाव डालकर इन कार्यों की राशि जारी करने को मजबूर किया जा रहा है,ग्राम पंचायत सचिव चिन्ता राम ध्रुव ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व सरपंच द्वारा बार-बार जिला पंचायत जाकर उनका डीएसी बदलवाया गया और अधिकारी के पास शिकायत कर दबाव बनाकर राशि आहरण कराया गया।

जांच के घेरे में आए कार्य

जांच सूची में नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार एवं मरम्मत, आवासीय पंप हाउस निर्माण, इंदुरी घर से पंचायत तक नाली निर्माण, वाटर मशीन, सामुदायिक भवन सहित अन्य कार्य शामिल हैं। दर्ज आंकड़ों के अनुसार, इन कार्यों पर भारी भरकम व्यय दर्शाया गया है, जबकि बचत राशि भी काफी अधिक है।

गांव में आक्रोश और जांच की मांग

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश कार्यों की धरातल पर कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही, जिससे विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि सभी कार्यों की विस्तृत जांच कर रिकवरी की कार्रवाई की जाए।

जांच की मांग हुई तेज

यह मामला अब जांच के दायरे में आ चुका है। ग्रामीण विकास के लिए स्वीकृत राशि के दुरुपयोग की गहन जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक राशि की रिकवरी कराकर विकास कार्य पटरी पर नहीं लाए जाते, तब तक उनकी समस्याएं यू ही बनी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here