Home मुख्य ख़बरें “B से बीड़ी, B से बिहार”: केरल कांग्रेस के ट्वीट से मचा...

“B से बीड़ी, B से बिहार”: केरल कांग्रेस के ट्वीट से मचा सियासी तूफान

96
0

मोदी सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म पर बड़ा फैसला लेते हुए दो टैक्स स्लैब (18% And 28%) को खत्म कर दिया है। जीएसटी रिफॉर्म में बीड़ी पर टैक्स घटाया गया है। जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर केरल कांग्रेस ने हमला किया है। हालांकि मोदी सरकार पर हमला करते-करते केरल कांग्रेस ने कर बहुत बड़ी गलती कर दी। इसका खामियाजा कांग्रेस को बिहार विधानसभा चुनाव में चुकाना पड़ सकता है। केरल कांग्रेस ने अपने ट्वीट में बिहार की तुलना बीड़ी से की है। उसके लिखा कि- B से बीड़ी, B से बिहार (B for Beedi and B for Bihar)।

केरल कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया है। बिहारियों ने इसे अपना अपमान माना है। बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बिहार और बिहारियों का अपमान करार दिया है। जेडीयू ने भी हमला बोला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here