Home मुख्य ख़बरें “त्योहारों के बीच दहशत: मुंबई पुलिस को मिला मैसेज, 1 करोड़ मौतों...

“त्योहारों के बीच दहशत: मुंबई पुलिस को मिला मैसेज, 1 करोड़ मौतों और 34 गाड़ियों में ह्यूमन बम लगाने का दावा”

108
0

मुंबई एक बार फिर दहशतगर्दों की धमकी के निशाने पर है। पुलिस को मिले एक मैसेज ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। दावा किया गया है कि 14 आतंकी मुंबई में घुस चुके हैं और वे इस बार 400 किलो आरडीएक्स (RDX) से विस्फोट कर शहर को हिला देंगे। संदेश में यहां तक कहा गया है कि धमाके में एक करोड़ लोगों की जान जा सकती है और इसके लिए 34 गाड़ियों में ह्यूमन बम लगाए गए हैं।

धमकी ट्रैफिक पुलिस को भेजी गई

यह मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर आया। इसमें ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन का जिक्र है और चेतावनी दी गई है कि इस बार हमला सुसाइड बॉम्बिंग के जरिए किया जाएगा। इस संदेश के सामने आते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने पूरे शहर को हाई अलर्ट पर डाल दिया है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह कोई पहली बार नहीं है जब मुंबई को ऐसे हमलों की चेतावनी मिली है। पिछले कुछ महीनों में कई बार फोन कॉल या मैसेज के जरिए धमकियां दी जा चुकी हैं।

कुछ हफ्ते पहले वारली के फोर सीजन होटल को उड़ाने की धमकी मिली थी।

14 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आया था कि ट्रेन में ब्लास्ट होगा।

26 जुलाई को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

हर बार जांच के बाद कोई ठोस सबूत नहीं मिला, लेकिन इस बार का संदेश ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है, क्योंकि इसमें बड़े पैमाने पर लोगों को निशाना बनाने का जिक्र है।

त्योहारों के मौसम में सतर्कता

चूंकि यह धमकी ऐसे समय आई है जब त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहतीं। रेलवे स्टेशन, होटल, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी और सख्त कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here