Home चर्चा में चांपा बनेगा खेलों का संगम : प्रांतीय एवं क्षेत्रीय व्हॉलीवाल–खो-खो प्रतियोगिता 2025...

चांपा बनेगा खेलों का संगम : प्रांतीय एवं क्षेत्रीय व्हॉलीवाल–खो-खो प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन

21
0
जांजगीर चांपा- संवाददाता राजेन्द्र जयसवाल
जिला जांजगीर-चांपा।
कोसा–कांसा–कंचन की धरती चांपा आगामी सितम्बर में खेलों के उल्लास से सराबोर होने जा रही है। सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के संयोजकत्व और तिलभाण्डेश्वर बाल कल्याण समिति, चांपा के तत्वावधान में प्रांतीय एवं क्षेत्रीय व्हॉलीवाल–खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चांपा में होने जा रहा है।
यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे नगर के लिए गौरव का क्षण होगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए 1400 खिलाड़ी और 100 से अधिक कोच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, नाश्ता और पेयजल की पूरी व्यवस्था की है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रांतीय प्रतियोगिता : 10 से 12 सितम्बर 2025
10 सितम्बर की शाम 7 बजे उद्घाटन समारोह होगा। इसमें मुख्य अतिथि श्री सुमित बघेल (अनुविभागीय अधिकारी, अकलतरा/बलौदा) होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रदीप नामदेव (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद चांपा) करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अंबेश जांगड़े (अध्यक्ष भाजपा जिला जांजगीर-चांपा पूर्व विधायक पामगढ़ एवम संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन) शामिल होंगे।
12 सितम्बर को प्रातः 10 बजे समापन समारोह आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री व्यास कश्यप होंगे। इस अवसर पर श्री गगन जयपुरिया (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत) अध्यक्षता करेंगे और श्री रामभरोसा सोनी (प्रांतीय अध्यक्ष, सरस्वती शिक्षा संस्थान) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
क्षेत्रीय प्रतियोगिता : 13 से 16 सितम्बर 2025
13 सितम्बर की शाम 7 बजे क्षेत्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इसमें मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, विद्याभारती मध्य क्षेत्र) करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विवेक सक्सेना (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सरस्वती शिक्षा संस्थान) और श्री चन्द्रशेखर देवांगन (प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़) उपस्थित रहेंगे।
16 सितम्बर को प्रातः 10 बजे समापन समारोह होगा। इसमें मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सौरभ सिंह (अध्यक्ष, खनिज विकास निगम एवं पूर्व विधायक अकलतरा) करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लक्ष्मणराव मगर (प्रादेशिक सचिव, सरस्वती शिक्षा संस्थान) और श्री भास्कर राव वडनेरकर (क्षेत्रीय खेल संयोजक, मध्य क्षेत्र) मौजूद रहेंगे।
आयोजन की खास बातें
1400 खिलाड़ियों और 100 से अधिक कोचों की भागीदारी।
खिलाड़ियों के लिए भोजन, नाश्ता, पानी और आवास की सुव्यवस्थित व्यवस्था।
प्रदेश और क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति।
खेल भावना और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देने का अवसर।
खेल और समाज का संगम
यह प्रतियोगिता केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। सरस्वती शिक्षा संस्थान एवं तिलभाण्डेश्वर बाल कल्याण समिति के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन चांपा नगर को एक नई पहचान दिलाने वाला साबित होगा।
खेल जगत के इस महाकुंभ से चांपा नगर इतिहास रचेगा और आने वाली पीढ़ियों को खेल के प्रति प्रेरणा देने का कार्य करेगा। यह आयोजन निस्संदेह चांपा को खेलों का संगम बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here