Home कोरबा ग्राम बहेरा में नया ट्रांसफार्मर, गांव में लौटी रौशनी खुशी की लहर...

ग्राम बहेरा में नया ट्रांसफार्मर, गांव में लौटी रौशनी खुशी की लहर पढ़े पूरी ख़बर…

29
0
कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज 36गढ़ :– अजगरबहार तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़उपरोड़ा के आश्रित ग्राम बहेरा में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को अंधेरे में ही रातें गुजारनी पड़ रही थीं।
गांव की इस गंभीर समस्या को देखते हुए जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पति श्री विश्वनाथ कंवर ने तत्काल संज्ञान लिया और विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास कर नया ट्रांसफार्मर लगवाया। आज गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने के साथ ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने की स्थिति में मिट्टी तेल भी उपलब्ध नहीं होने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। वहीं अब रोशनी लौटने से गांव में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।
ग्रामवासियों ने उपाध्यक्ष पति विश्वनाथ कंवर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयास से ही यह बड़ी समस्या जल्द हल हो सकी और बहेरा गांव में फिर से उजाला लौट आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here