दंतेवाड़ा संवाददाता – रिकेश्वर राणा
दंतेवाड़ा । भाजपा के वरिष्ठ नेता व क्षेत्रीय विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने मंगलवार को देश के 15वें उप राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर सीपी राधाकृष्णन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री अटामी ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन का लंबा संसदीय अनुभव और सामाजिक जीवन का समृद्ध प्रवास ही निश्चित ही देश की संसदीय गरिमा, मर्यादा और लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा, ऐसा हमारा दृढ़ विश्वास है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों का उप राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने पर आभार व्यक्त किया।









