Home मुख्य ख़बरें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की विशेष...

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की विशेष टीम कर रही निगरानी

279
0

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की सेहत को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह उनकी तबीयत में कुछ असहजता महसूस की गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी जांच कर रही है और चेस्ट स्पेशलिस्ट की देखरेख में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी।

अस्पताल प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। उनकी सेहत में सुधार के आधार पर आगे की स्थिति को लेकर जानकारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझती रही हैं और नियमित रूप से मेडिकल चेक-अप कराती रही हैं।

पहले भी हो चुकी है अस्पताल में भर्ती

इससे पहले भी जून महीने में सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्या के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें गैस्ट्रो विभाग में निगरानी में रखा गया था। उससे कुछ दिन पहले वे हिमाचल प्रदेश में थीं, जहां तबीयत बिगड़ने पर शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उनका इलाज किया गया था।

फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here