Home चर्चा में जिला स्तरीय कोया कड़साड़ में शामिल हुए पूर्व विधायक राजमन बेंजाम

जिला स्तरीय कोया कड़साड़ में शामिल हुए पूर्व विधायक राजमन बेंजाम

10
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर। बस्तर जिले के बास्तानार ब्लॉक के किलेपाल में कोया समाज द्वारा जिला स्तरीय कोया करसाड़ (वार्षिक उत्सव) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजमन बेंजाम विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में कोया समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
कोया करसाड़ उत्सव कोया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है।कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत एवं वेशभूषा के माध्यम से समाज की संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। पूर्व विधायक राजमन बेंजाम ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कोया समाज की एकता, अनुशासन और सामाजिक चेतना की सराहना की तथा समाज के सर्वांगीण विकास की कामना की। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। पूर्व विधायक श्री बेंजाम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं समस्त कोया समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन के दौरान सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव का वातावरण बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here