बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
बस्तर के विकास की नई उड़ान, मंत्री कश्यप ने की 5.84 करोड़ के कार्यों की शुरुआत
जगदलपुर। केबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। श्री कश्यप ने 5 करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर इन्हें जनता को समर्पित किया। इन कार्यों के अंतर्गत पुलिया निर्माण, भवन निर्माण, हाईमास्ट लाइट तथा सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।

श्री कश्यप ने आज छोटेअलनार में ग्राम पंचायत देवड़ा अंतर्गत 9 लाख रुपए की लागत से गस्ती डेम सड़क पर 3 मीटर पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत सोनारपाल में 6 लाख रुपये की लागत से ठाकुरपारा में मुन्नी बाई के घर के पास 2 मीटर पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत तारागांव में 6 लाख रुपये की लागत से तारागांव मुख्य मार्ग से तालाब पहुंच मार्ग पर 2 मीटर पुलिया निर्माण, 03 लाख रुपये की लागत से माता मंदिर पारा में शेड निर्माण, ग्राम पंचायत बड़े आमाबाल में 5 लाख रुपये की लागत से धवड़ागुड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत छोटेआमाबाल में 5 लाख रुपए की लागत से मांझीपारा में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत चमिया में 5 लाख की लागत से टेमरुगुड़ापारा में कन्हई बघेल के घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण तथा ग्राम पंचायत छोटेअलनार में 9 लाख रुपये की लागत से सूखा तालाब के पास 3 मीटर पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया। साथ ही छोटेअलनार में 2.50 लाख रुपये की लागत से पानी टैंकर वितरण किया गया।इसी क्रम में सोरगांव में ग्राम पंचायत बनियागांव अंतर्गत 05 लाख रुपये की लागत से कुच्चीगुड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण, 5.38 लाख की लागत से कुच्चीगुड़ा में हाईमास्ट लाइट (बनियागांव), ग्राम पंचायत केशरपाल में 6 लाख रुपये की लागत से उसरीगुड़ा पारा में पटेल के घर के पास 2 मीटर पुलिया निर्माण, 5 लाख की लागत से केशरपाल में कृष्णा मंदिर पारा में सांस्कृतिक भवन निर्माण तथा ग्राम पंचायत सोरगांव अंतर्गत 6 लाख रुपये की लागत से नयागुड़ा में नेहरू के घर के सामने 02 मीटर पुलिया निर्माण कार्य एवं 3 लाख की लागत से नयागुड़ापारा में अलेख महिमा मंडली पारा में सांस्कृतिक मंच निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसी तरह फरसागुड़ा में ग्राम पंचायत भानपुरी अंतर्गत 04.50 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र बड़ेपारा भानपुरी में अहाता निर्माण, 06 लाख रुपये की लागत से बिहरिया माता मंदिर के पास 2 मीटर पुलिया निर्माण तथा 07.40 लाख रुपये की लागत से शिवगुड़ी तालाब के समीप मंडली भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत चेराकुर अंतर्गत 6 लाख की लागत से बड़ेपारा में विजय के घर के पास 2 मीटर पुलिया निर्माण तथा 4 करोड़ 64 लाख 98 हजार रुपये की लागत से चेराकुर से कोलेबेड़ा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

वहीं ग्राम पंचायत गुमगा अंतर्गत 12 लाख रुपये की लागत से मुख्य मार्ग से पत्थरली पारा पहुंच मार्ग पर पटेल छेडूरा खेत के पास 2 नग दो मीटर पुलिया निर्माण तथा ग्राम पंचायत मांदलापाल में आवास प्लाट पारा में डोबरी के पास 1 मीटर पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मैं गर्व के साथ यह कह सकता हूं कि पिछले दो वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बस्तर के विकास की दिशा में जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। यह सब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन एवं संकल्प से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि बस्तर कभी विकास की दौड़ में पीछे माना जाता था, आज आत्मविश्वास, शांति और प्रगति की नई पहचान बन रहा है। बीते दो वर्षों में हमने यह सिद्ध किया है कि अगर नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और नेतृत्व मजबूत हो, तो कोई भी क्षेत्र पीछे नहीं रह सकता। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सड़क, बिजली और संचार ये विकास की बुनियाद हैं। आज बस्तर के सुदूर अंचलों तक पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिन गांवों तक कभी पहुंचना कठिन था, आज वहां एंबुलेंस, बस और सरकारी सेवाएं आसानी से पहुंच रही हैं। बिजली और मोबाइल कनेक्टिविटी ने बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ा है।उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नए स्कूल, कॉलेज, छात्रावास और डिजिटल सुविधाएं विकसित की गई हैं।

हमारे आदिवासी भाई-बहनों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज बस्तर का युवा सिर्फ सपने नहीं देख रहा, बल्कि उन्हें साकार भी कर रहा है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। नए अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टरों की नियुक्ति और मुफ्त इलाज की योजनाओं ने आम नागरिक को राहत दी है। अब इलाज के लिए मीलों दूर जाना मजबूरी नहीं रहा।उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति और पहचान हमारी आत्मा है। भाजपा सरकार ने बस्तर की परंपरा, लोककला, हस्तशिल्प और संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच देने का कार्य किया है। आज बस्तर का नाम गर्व से लिया जा रहा है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि शांति और विश्वास की बहाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीति और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम है। बस्तर में विकास और संवाद को प्राथमिकता दी गई है। सरकार और जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बस्तर विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया मॉडल बनेगा।









