Home चर्चा में महासमुंद: रेलवे स्टेशन के पीछे गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 9.5 किलो गांजा...

महासमुंद: रेलवे स्टेशन के पीछे गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 9.5 किलो गांजा सहित युवक गिरफ्तार

15
0

महासमुंद। 27 जनवरी | न्यूज 36गढ़
महासमुंद जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में महासमुंद रेलवे स्टेशन के पीछे छिपीयापारा क्षेत्र में गांजा लेकर खड़े एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब दो लाख रुपये मूल्य का गांजा और मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक भूरा रंग का पेंट और सफेद-काला चेक लाइनिंग शर्ट पहने हुए, अपने हाथ में सफेद प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन के पीछे छिपीयापारा में खड़ा है।
सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बीरू नाग, पिता जलधर नाग, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 पोटापारा, बागबाहरा बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 9.570 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹1,91,400, तथा एक रियलमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन कीमत ₹7,000 बरामद किया गया। कुल जप्ती की कीमत करीब ₹1,98,400 बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफीक खान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here