भरतपुर संवाददाता – जवाहर यादव
क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित विकास को नई गति मिली है। खड़गवाँ जनपद के ग्राम पंचायत बेलबहरा से ग्राम लालपुर मार्ग पर सुखाड़ नाला पर प्रस्तावित पुल निर्माण को स्वीकृति मिलना क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत सुखद समाचार है। यह निर्णय जनसुविधा और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के प्रति क्षेत्र की जनता हार्दिक आभार व्यक्त करती है, जिनके नेतृत्व में यह स्वीकृति संभव हो सकी।
लगभग 5 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल आवागमन को सुगम बनाएगा, ग्रामीणों को बेहतर संपर्क सुविधा देगा तथा व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को आसान करेगा। साथ ही, इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।









