Home कोंडागांव खाद्य विभाग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शासकीय उचित...

खाद्य विभाग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक श्री भूपेंद्र राजपूत जी को मिला प्रशस्ति पत्र

7
0

कोंडागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के खाद्य विभाग के क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के संचालक श्री भूपेंद्र राजपूत जी को उनके उत्कृष्ट कार्य करने हेतु गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
ज्ञात हो कि विकासखंड भैरमगढ़ के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है जहां पर श्री भूपेंद्र राजपूत जी पिछले 17 वर्षों से शासकीय उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता के रूप में उत्कृष्ट सेवा दे रहे हैं इनके द्वारा बिरियाभूमि एवं आसपास के ग्रामीणों को न सिर्फ राशन उपलब्ध कराने अपितु शासन से अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित किए जाने में इनकी अहम भूमिका रही है तथा ई पास मशीन में सुचारू रूप से राशन वितरण एवं अपने उच्च अधिकारियों के मार्ग दर्शन में उनके निर्देशों एवं आदेशों का परिपालन भलीभांति किया जाता है।ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के लोगों का आधार बनवाकर राशनकार्डों में 99.03 प्रतिशत आधार सीडिंग एवं 77.5 प्रतिशत ई केवाइसी करवाकर उत्कृष्ट कार्य हेतु अपना परिचय दिया है।
श्री राजपूत जी के पुरस्कृत होने की खबर से समस्त भैरमगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है एवं नगर निवासियों प्रसन्नता देखने को मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here