Home चर्चा में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास की वर्षा...

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास की वर्षा जारी, जल संसाधन विभाग से ₹2651.66 लाख रुपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

19
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग | रायपुर
आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। आरंग विधानसभा क्षेत्र को एक के बाद एक स्वीकृतियों की सौगात मिल रही है और वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास की इस कड़ी को और मजबूती मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के सतत प्रयासों से आरंग विधानसभा अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में कुल 6 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल लागत ₹2651.66 लाख है। इन योजनाओं के अंतर्गत 702.64 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। स्वीकृत कार्यों में स्टॉपडेम निर्माण, नहरों का रीमॉडलिंग, सी.सी. लाइनिंग, माइनर लाइनिंग, विद्युत व्यवस्था का उन्नयन एवं रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं से ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, कृषि उत्पादन को बल मिलेगा तथा बुनियादी अधोसंरचना सुदृढ़ होगी। यह स्वीकृतियां आरंग विधानसभा क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रही है। आरंग क्षेत्र में लगातार मिल रही स्वीकृतियां सरकार की विकासोन्मुखी सोच और प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। कैबिनेट मंत्री ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी तथा वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी आरंग विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई-नई सौगातें मिलती रहेंगी और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here