Home चर्चा में पामेड़ अभयारण्य में अवैध फर्नीचर निर्माण पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

पामेड़ अभयारण्य में अवैध फर्नीचर निर्माण पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

10
0

पुकार बाफना/बीजापुर 31 जनवरी 2026 –

पामेड़ अभयारण्य क्षेत्र अंतर्गत धरसावास में अवैध लकड़ी कटाई एवं फर्नीचर निर्माण के विरुद्ध वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर धरसावास स्कूल के पीछे स्थित पुलिया के नीचे छापा मारकर अवैध गतिविधियों को पकड़ा गया।

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित मशीनों से सागौन लकड़ी से फर्नीचर निर्माण किया जा रहा था। मौके से 3.652 घन मीटर सागौन लकड़ी, मशीनें एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। इस प्रकरण में वन अपराध क्रमांक 22180/01 दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध कटाई एवं वन संपदा के दुरुपयोग के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here