बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शनिवार को नानगुर मंडल के ग्राम चिलकुटी में सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
ग्राम चिलकुटी मे भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का ग्रामवासियों ने पारंपरिक रूप से स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सर्वप्रथम माता गुड़ी में पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक किरण देव ने कहा कि ग्राम चिलकुटी में 9 लाख की लागत से सी सी सडक का निर्माण कार्य किया जाएगा। सड़क निर्माण से ग्राम के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

श्री देव ने कहा जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार चहुमुखी विकास हो रहे हैं। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, मंडल अध्यक्ष हरि मंडावी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नीलांबर सेठिया, सुब्रतो विश्वास, रैदू नाग, संरपंच गौरमनी नाग, पतिराम, धरमू मंडावी, मनोहर सेठिया, राधेश्याम सेठिया, प्रकाश नागेश, सतीश सेठिया, पीलाराम, लखमू बधेल, उदय दुबे, राजेश ओगले एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। ग्रामवासियों ने विधायक के समक्ष ग्राम पंचायत विकास को लेकर कई मांगें रखीं जिसपर विधायक किरण देव ने मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही।









