कोसरंगी संवाददाता – गेंदलाल साहू
कोसरंगी,खरोरा(आरंग)- सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोसरंगी में रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मति दामिनी राजू मिरझा (सरपंच), ग्राम पंचायत कोसरंगी थी, अध्यक्षता जिला ग्राम भारती रायपुर के अध्यक्ष श्री पुना राम वर्मा ने किया , विशिष्ट अतिथि श्री सुरेंद्र दास जी, श्रीमति रूखमणि बघेल पंच कोसरंगी, सुरेंद्र कुमार मशीनें, सचिव जिला ग्राम भारती रायपुर,डोमार वर्मा (कोषाध्यक्ष), तोषण लाल साहू (सहसचिव) जिला ग्रामभारती रायपुर, गैंद लाल साहू , पुरुषोत्तम साहू, सदस्य (स. शि. मं. कोसरंगी) थे। मां सरस्वती भारत माता, तथा ॐ के छाया चित्र पर पूजा अर्चना पश्चात कार्यक्रम का श्री गणेश हुआ ,कक्षा अरुण से लेकर अष्टम तक के भैया बहनों के द्वारा पंथी, कर्मा,सुवा , दादरिया, होली, जवारा,राउत नाचा , भोजली, रीमिक्स गीत, बारहमासी गीत आदि ,विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़ के लोक धरोहर से जुड़े, नृत्य का प्रदर्शन किया गया

छोटे – छोटे बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगा रंग कार्यक्रम का प्रस्तुत किए ,जिससे श्रोता एवं दर्शक देर रात थिरकते रहे , कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने दर्शक दीर्घा के द्वारा , लगातार पुरस्कार की राशि, बरसते रहे , तथा शिशु मंदिर के पालक माताओं के द्वारा संचालित मां के आंचल समिति द्वारा वेश भूषा तथा अन्य जरूरी समानों के लिए 11000 की राशि भेंट किए, एवं सभी बच्चों के लिए 501 रुपए की राशि सरपंच श्री मति दामिनी राजू मिर्झा के द्वारा प्रदान किए, कार्यक्रम का सफल संचालन श्री ख़ेमूराम तुरकाने ने किया, एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री मति बसंती दास,सावित्री तुरकाने , दुर्गेश्वरी पाल,सीमा साहू, रोमा दास, कुमारी लक्ष्मी साहू, प्रतिभा साहू ,शकुंतला निषाद, पार्वती साहू, प्रधानाचार्य श्री गंगू राम वर्मा,आचार्य श्री रूपेन्द्र साहू , परमानंद वर्मा, उत्तम साहू, आया श्री मति खिलेश्वरी साहू , कला पाल, आदि का भरपूर सहयोग रहा । वरिष्ठ ग्रामीण जन एवं प्रतिनिधियों में श्रीमति कुमारी साहू, शशि टंडन, जानकी साहू, सुखीराम साहू , प्राचार्य श्री त्रिलोचन साहू , अशोक साहू, टिकेश्वरी साहू, लीला साहू ,धनेश्वरी साहू तथा समस्त ग्राम वासियों का भरपूर समर्थन एवं सहयोग मिला , अंत में संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा उपस्थित दर्शक दीर्घा मंचस्थ अतिथि गण एवं समस्त ग्राम वासियों का आभार प्रदर्शन किया।









