-नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को बताया भ्रामक और ‘गंदी राजनीति’, मेडिकल कॉलेज और एनएबीएल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पीलिया से मौत की खबरों का किया खंडन
अजय गौतम/अम्बिकापुर ।
नगरपालिक निगम अंबिकापुर के मोमिनपुरा तथा नवागढ़ क्षेत्र में दूषित पानी सप्लाई के नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के आरोपों का खंडन करते हुए नगर निगम एम आई सी जल प्रदाय प्रभारी जितेंद्र सोनी ने इसे भ्रामक व पूर्णतः असत्य बताया है । उन्होंने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा है कि नेता प्रतिपक्ष बिना किसी आधार के आम जानता के बीच अफवाह फैला कर भय का वातावरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि अत्यंत घातक और गंभीर है । उन्होंने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि पिछले २२ फरवरी को जब से समाचार पत्रों में यह समाचार छपा तब से नगर निगम के अमले ने प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल भ्रमण कर संभावित घरों से नल की पानी का सैंपल इकट्ठा किया तथा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर व सूरजपुर एन ए बी एल केंद्र में भेजा , जिसकी जांच रिपोर्ट भी आ गई है । जांच रिपोर्ट में पानी के सभी सैंपल मानक पर खरे उतरे हैं तथा रिपोर्ट में पानी से किसी भी प्रकार की बीमारी की आशंका नहीं जताई गई है।
आगे उन्होंने नेता प्रतिपक्ष द्वारा पीलिया से हुई दो मौतों की बात को बिल्कुल झूठा बताया तथा इस पर सीएमएचओ द्वारा जारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि दोनों बीमार व्यक्तियों की मृत्यु दूसरे अन्य बीमारियों से होना प्रमाणित है ।
नगर निगम एम आई सी जल प्रदाय प्रभारी जितेंद्र सोनी ने कांग्रेस तथा नेता प्रतिपक्ष द्वारा अंबिकापुर शहर में दूषित जल प्रदाय से पीलिया महामारी का अफवाह फैलाने की गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है । उन्होंने आम जानता को कांग्रेस के इस झूठे अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी है ।
आगे उन्होंने विस्तार से आकड़ों के साथ जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक २३ फ़रवरी को नवागढ़ क्षेत्र से आरजू होटल गली निम्मा ख़ातून, तस्लीम ख़ातून , अली, आवेश, इम्तियाज़ आलम , अकरम, न्यू नटराज काम्प्लेक्स , फ़ैज़ान , अरहम हक , मोहम्मद रहमान, छोटू चिकन शॉप , मुस्लिम अंसारी , मो वसीम तथा जसीम के घरों से १०० एमएल पानी के सैंपल लिए गए जो अपने मानक पर खरे उतरे । इसी तरह २४ फरवरी को पुनः अयान मार्ग मोमिनपुरा हबीब नगर मुर्गी मोहल्ला एवं नवागढ़, पर्राडाड, आरजू होटल क्षेत्र में नाजरीन बेगम, शहनाज़ , सुहैल, रुखसार, सखर आलम, आवेश, मुबारक, आखरो ख़ातून, मोहम्मद मुमताज़ , शहजादी परबीन तथा रेशमा एज़ाज़ , हाज़रा ख़ातून घर, मोहम्मद खुर्शीद अली, मो अली घर , मो महफ़ूज़ आलम जुनैद घर , शाहान सुबान अली घर , तस्लीमा घर , मिन्हाद घर , नज़रीन बेगम घर , मस्जिद घेरा खरसिया नाका के घरों से पानी का सैंपल ले कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर में जांच हेतु भेजा गया जिसके जांच रिपोर्ट में पानी सही पाया गया । पानी जांच के क्रम में २५ फरवरी २०२६ को पर्राडाड, अयान मार्ग, रसूलपुर तथा बरेज पारा मोहल्ले में तसलीमा घर , मुख्तार अंसारी, अख्तर अली , हसनैन मोमिनपुरा, मैमुद्दीन अंसारी, सुल्ताना, कलमुद्दीन कादरी , सावरिया इंटरप्राइज़ेज़ के सामने , मो शाहिद रसूलपुर , पब्लिक टेप- एम्बिशन स्कूल गली से पानी का सैंपल लिया गया तथा मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर को जाँच हेतु भेजा गया, जिसके जाँच रिपोर्ट में भी पानी के सभी सैंपल गुणवत्तायुक्त मानक स्तर के प्राप्त हुए । इसी प्रकार सूरजपुर एनएबीएल लैब से भी नौ पानी के सैंपल जांच में उपयुक्त पाए गए ।
आगे उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के ४२ लोगों के पीलिया पीड़ित होने के बयान का खंडन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के जाँच रिपोर्ट का हवाला दिया और बताया कि ४२ में से अधिकांश ऐसे लोग पाए गए जो तीन महीना पहले स्वस्थ हो चुके हैं और केवल ५ लोगों का ही इलाज चल रहा है । इसी क्रम में अब तक १०० लोगों के ब्लड सैंपल की जांच हो चुकी है जिसमें एक व्यक्ति में पीलिया के लक्षण पाए गए है ।
जितेन्द्र सोनी ने कहा कि निगम क्षेत्र में कांग्रेस अपने कार्यकाल में अमृत जल मिशन पाइपलाइन का काम कराया जिसमे अनियमितता और भ्रष्टाचार किसी छुपी नहीं है , आज हमारी निगम सरकार जब विकास कार्य के साथ जन जन की चिंता कर रही है तो इन्हें नहीं पच रहा है और इस तरह भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं , इस तरह के कृत्य के लिए नेता प्रतिपक्ष को नगरवासियों से माफ़ी माँगनी चाहिये ।









