Home चर्चा में स्कूल में नींद पूरी कर रहे गुरुजी? बच्चों की पढ़ाई या आराम...

स्कूल में नींद पूरी कर रहे गुरुजी? बच्चों की पढ़ाई या आराम फरमाई? बलरामपुर में शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल!

128
0

बलरामपुर वाड्रफनगर

संवाददाता युसूफ खान

विभाग अब तक मौन!

बलरामपुर जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर के प्राथमिक विद्यालय शांतिपुर का पुरा मामला सरकारी शिक्षक कुर्सी लगाकर सोते दिखे, विभाग मौन छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक सरकारी शिक्षक स्कूल समय के दौरान कुर्सी लगाकर सोते हुए दिखाई दिए। इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि स्कूल समय में जब बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिए था, उसी दौरान शिक्षक महोदय कुर्सी लगाकर आराम फरमाते नजर आए। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका फोटो/वीडियो बना लिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि यदि शिक्षक ही अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा? ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विभाग की प्रतिक्रिया-
हालांकि इस पूरे मामले में अब तक शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विभाग की चुप्पी से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या संबंधित शिक्षक पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here