Home चर्चा में लखनपुर -सरगुजा सांसद द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लखनपुर का किया गया...

लखनपुर -सरगुजा सांसद द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लखनपुर का किया गया औचक निरीक्षण।

91
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
सरगुजा सांसद आदरणीय श्री चिंतामणि महाराज द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह की उपस्थिति में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया ।सांसद महोदय द्वारा छात्राओं से मिलकर उनके कुशल छेम जाना तथा दिनचर्या के बारे में चर्चा कर होने वाली गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी ली। सांसद जी द्वारा बच्चों को जीवन में अनुशासन तथा परिश्रम से सफलता की ओर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। प्रतिदिन शुद्धलेख लिखने पर जोर दिया गया।वार्तालाप के दौरान सांसद महोदय द्वारा सरगुजिया एवं छत्तीसगढ़ी भाषा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्राओं तथा अधीक्षिका से इसी भाषा में बातचीत की गई ।सांसद जी ने छात्रावास के विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए उनके लिए किए जाने वाले प्रयासों की सराहना की गई। कस्तूरबा की छात्राओं द्वारा सांसद महोदय के समक्ष संगीत प्रस्तुत करते हुए उनका स्वागत कर अपना प्रेम एवं सम्मान की भावना का प्रदर्शन किया गया ।अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह के नेतृत्व में विद्यालय में किया जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर महोदय द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए निरंतर आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here