Home मुख्य ख़बरें होर्मुज स्ट्रेट विवाद के बीच भारत को राहत: ईरान ने भारतीय जहाजों...

होर्मुज स्ट्रेट विवाद के बीच भारत को राहत: ईरान ने भारतीय जहाजों से टोल वसूली से किया इनकार

29
0

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर मचे घमासान के बीच भारत के लिए खुशखबरी यह है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से टोल वसूल करने से इनकार किया है। ईरान ने भारत को पांच मित्र देशों में से एक बताया है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से हुई बातचीत का भी हवाला दिया है। ईरान का यह बयान अमेरिकी नाकाबंदी के बाद आया है। ईरानी राजदूत मोहम्मद फताली ने कहा कि इस मुश्किल समय में भी भारत के साथ हमारे संंबंध अच्छे हैं.

ईरान की तरफ से ये बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों और होर्मुज जलमार्ग पर पूरी तरह से नाकेबंदी का ऐलान किया है. सीजफायर के बाद भी कहा जा रहा था कि ईरान और ओमान टोल टैक्स वसूल सकते हैं.

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर मचे घमासान के बीच भारत के लिए खुशखबरी आई है. तेहरान ने साफ कर दिया है कि होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से कोई टोल नहीं वसूला जा रहा है. इतना ही नहीं ये भी कहा गया है कि भारतीय जहाजों को भविष्य में भी सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा.

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने दूतावास में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘आप भारत सरकार से पूछ सकते हैं कि क्या हमने अब तक कोई रकम वसूली है या नहीं.’ उन्होंने आगे कहा कि इस मुश्किल समय में भी हमारे संबंध अच्छे हैं. हमारा मानना है कि भारत और ईरान हित साझा कर सकते हैं. फताली ने कहा कि भारतीय जहाजों को होर्मुज से सुरक्षित निकलने दिया जाएगा.

ईरान ने सोमवार को कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से कोई टोल नहीं लिया है। उसने भारत को पांच मित्र देशों में एक बताया है, जो संकट के समय भी ईरान के साथ खड़े थे। उसने ईरान-भारत संबंधों की तारीफ की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ हुई दो बार बातचीत को भी याद किया।

नई दिल्ली में ईरान के राजदूत डॉ मोहम्मद फथाली ने जोर देकर कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों ने ईरान को कोई टोल नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में भारत ने खुद को एक समझदार और विश्वसनीय साथी साबित किया है और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्ते आज भी बहुत गहरे हैं. उन्होंने कहा, ‘भविष्य में भी भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकलने दिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here