Home चर्चा में NHRSJC ने दृष्टिबाधित स्कूल में मनाया अंबेडकर जयंती

NHRSJC ने दृष्टिबाधित स्कूल में मनाया अंबेडकर जयंती

16
0

-संविधान प्रत्येक भारतीय के लिए सर्वश्रेष्ठ धर्म ग्रंथ…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

संविधान हर भारतीय के लिए सर्वश्रेष्ठ धर्म ग्रंथ है…यह बात कहते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि)के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अंबेडकर जयंती पर दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय सक्ती के संस्थापक जसवंत आदिले एवं संचालिका बिंदेश्वरी आदिले को भारतीय संविधान की प्रति भेंट किया और बताया कि भारतीय संविधान में समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशियां लाने तथा उनके सर्वांगीण विकास की कल्पना की गई है तथा बाबा साहब ने इसमें धर्म_जाति वर्ग भेद से परे सभी आम जन के लिए समानता से जीने का अधिकार सुनिश्चित किया है, फलस्वरूप आज सर्व समाज सामाजिक एकता और भाईचारा के साथ बाबा साहब की जन्म जयंती को समरसता दिवस के रूप में मना रहा है।

इन पलों में NHRSJC के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल अधिवक्ता, जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला अध्यक्ष कांता यादव, मालिक राम यादव, विजय चंद्रा, नरेंद्र पटेल अधिवक्ता गण के साथ दृष्टिबाधित विद्यालय के शिक्षक, दृष्टिहीन बच्चों के अलावा मीडिया के लोग शामिल हुए। छ ग़ सर्व विकलांग कल्याण संघ शक्ति के अध्यक्ष बिंदेश्वरी जसवंत आदिले ने NHRSJC के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शैक्षणिक सत्र समापन के साथ ही बच्चों के विदाई पर आप लोगों ने आज अंबेडकर जयंती को यादगार बना दिया। साथ ही जसवंत आदिले ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के ग्रीष्मावकाश पर जाने के पूर्व अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें संरक्षक जसवीर चावला, अभिभावक संघ के अध्यक्ष निर्मल सूर्यवंशी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष चितरंजय पटेल, उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष महिला पुष्पेंद्री कसेरा, सचिव पुष्पेंद्र कौशिक, प्राचार्य ज्योतिदास महंत ने अभिभावकों से ग्रीष्मावकाश के दरमियान भी दृष्टिबाधित बच्चों के शालेय दिनचर्या को बनाए रखने का आग्रह किया ताकि उनके अध्ययन की निरंतरता कायम रहे तथा आने वाले सत्र में उनकी पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here