Home खेल CSK vs KKR: चेपॉक में आज हाईवोल्टेज टक्कर, दोनों टीमें जीत की...

CSK vs KKR: चेपॉक में आज हाईवोल्टेज टक्कर, दोनों टीमें जीत की तलाश में, पॉइंट्स टेबल में सुधार की जंग

1
0

आईपीएल सीजन 19 के 22वें मुकाबले में आज 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। इस सीजन में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है। इस सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है और वे अंक तालिका में नीचे संघर्ष कर रही हैं। CSK ने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है और 3 में हार का सामना किया है, जबकि KKR भी 4 में से 3 मैच हार चुकी है और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया।

पॉइंट्स टेबल में CSK 9वें स्थान पर है, जबकि KKR 10वें पायदान पर काबिज है। ऐसे में CSK की नजर अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी, वहीं KKR इस सीजन की पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

बता दें कि यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (चेपॉक) में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने नाबाद 115 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने 4 विकेट लिए, जबकि गुरजपनीत सिंह और अकील हुसैन ने भी प्रभावित किया। हालांकि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स अब भी पहली जीत की तलाश में है। लखनऊ के खिलाफ टीम जीत के करीब पहुंची थी, लेकिन मौका गंवा दिया। कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जबकि कैमरन ग्रीन भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here