Home चर्चा में दिव्या सिंह सिसोदिया की पहल से करम्हा में बाबासाहेब प्रतिमा का अनावरण!

दिव्या सिंह सिसोदिया की पहल से करम्हा में बाबासाहेब प्रतिमा का अनावरण!

13
0
सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम
डॉ. अंबेडकर की 136वीं जयंती पर सरगुजा जिले में चौथी प्रतिमा स्थापित, भाजपा नेताओं ने विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
अंबिकापुर।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-1 अंतर्गत ग्राम करम्हा में बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज तथा जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया की विशेष उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया की पहल और उनके विभागीय मद से स्थापित यह सरगुजा जिले की चौथी प्रतिमा सामाजिक न्याय, समानता तथा संविधान के मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए संविधान की रचना कर इतिहास रच दिया। उनके विचार आज भी हमें समानता और न्याय की राह दिखाते हैं। जिला पंचायत क्षेत्र में हो रहे तीव्र विकास कार्य इसी दिशा में कदम हैं, जहां सड़कें, पानी, बिजली और शिक्षा के माध्यम से हर गांव तक समृद्धि पहुंच रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
 
लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब की उपलब्धियां जैसे हिंदू कोड बिल और आरक्षण व्यवस्था ने समाज को नई दिशा दी। उनके विचारों से प्रेरित होकर ही सरगुजा में जिला पंचायत क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हुई है। सड़क संपर्क, स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार और महिला सशक्तिकरण योजनाएं इसका जीवंत प्रमाण हैं। उन्होंने ग्रामीणों से इन उपलब्धियों को मजबूत करने का संकल्प लेने को कहा।
जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि इस प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य सरगुजा जिला सहित इस क्षेत्र के जन-जन तक बाबा साहेब की महान उपलब्धियां और विचारों को पहुंचाना है। जिला पंचायत क्षेत्र में सतत विकास कार्यों से ग्रामीण जीवन सशक्त हो रहा है, जो बाबा साहेब के समानता के स्वप्न को साकार कर रहा। उन्होंने सभी को संविधान के रक्षक बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, जनपद सदस्य अनामिका पैंकरा, विजय व्यापारी, मुनेश्वरी पैंकरा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र रवि, परसा मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, युवा मोर्चा महामंत्री अविनाश मंडल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूपा गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहन मंडल, सरपंच सोनिका सोनपाकर सहित भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here