Home चर्चा में भाजपा महिला मोर्चा में मंडल अध्यक्षों की घोषणा, सीमा साहू को भाठागांव...

भाजपा महिला मोर्चा में मंडल अध्यक्षों की घोषणा, सीमा साहू को भाठागांव अध्यक्ष की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

6
0

सोमन साहू/रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए महिला मोर्चा के नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन माय के मार्गदर्शन में की गई। इसके साथ ही संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी, सह-संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह और जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा की सहमति भी रही। जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन ने मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित किए।

जारी आदेश के अनुसार, सीमा साहू को भाठागांव अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सीमा साहू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here