Home चर्चा में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बने लोकेश यदु

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बने लोकेश यदु

8
0

डुगेश्वर संजू साहू/भवानीपुर (पलारी)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में संगठन विस्तार के तहत लोकेश यदु को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

इस नियुक्ति पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रणम्य पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, सहित अनेक पदाधिकारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बताया जा रहा है कि लोकेश यदु लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति के पश्चात लोकेश यदु ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here