Home कोरबा कुसमुंडा में कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) का शक्ति प्रदर्शन: पूर्व अध्यक्ष (सुरजीत...

कुसमुंडा में कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) का शक्ति प्रदर्शन: पूर्व अध्यक्ष (सुरजीत सिंह “हैप्पी”)के इस्तीफे के बाद सैकड़ों कर्मचारियों का ऐतिहासिक जुड़ाव

6
0
कोरबा संवाददाता – गुरदीप सिंह
कुसमुंडा, 20 अप्रैल 2026। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी साही जी की अध्यक्षता में कुसमुंडा क्षेत्र में संगठन को बड़ी मजबूती मिली है। क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी) द्वारा अध्यक्ष पद एवं प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिए जाने के बाद संगठन में नए बदलाव देखने को मिले हैं, पूर्व अध्यक्ष का कोयला मजदूर सभा  से अलग होना संगठन के लिए सुखद रहा, और उनके जाते ही सैंकड़ो की संख्या मे कर्मचारी साथी स्वतः ही संगठन से जुड़ने तैयार दिखे|
   क्षेत्रीय महामंत्री श्री अशोक कुमार साहू के नेतृत्व में संगठन ने पूर्व अध्यक्ष के पदत्याग करते ही त्वरित सक्रियता दिखाई, पूर्व में कोयला मजदूर सभा (एच एम एस )संगठन के सक्रिय पदाधिकारी रहे श्री लक्ष्मण सिंह जी   पूर्व अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी )के पद छोड़ते ही इंटक सहित अन्य संगठनों से सैकड़ों कर्मचारियों ने एचएमएस की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। श्री लक्ष्मण सिंह जी अपने वक्तव्य मे कहा भी कि “सुबह को भुला शाम मे वापिस आ जाएं उसे भुला नहीं कहते” मै और मेरे साथ संगठन से जुड़ने वाले लोग अब ना केवल स्वयं जुड़े है बल्कि अपने साथ के सहकर्मी साथियों को जोड़कर संगठन को नयी ऊंचाई तक ले जाने मे कोई कोर -कसर नहीं छोड़ेंगे
कोयला मजदूर सभा एस ई सी एल बिलासपुर के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री बजरंगी साही जी का अध्यक्ष बनने के बाद दूसरा आगमन था और दोनों ही बार उनका आना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक रहा, दोनों ही बार सैकड़ो कार्यकर्तायों ने पूरे जोशो खरोस से कोयला मजदूर सभा (एच एम एस)का दामन थामा, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एच एम एस अपने आप में एक मजबूत संगठन है जो किसी राजनीतिक  विशेष से जुड़ा हुआ नहीं है,उन्होंने कोयला मजदूर सभा एसएमएस के साथ जुड़ने वाले सभी नए साथियों का गर्म जोशी से स्वागत किया साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही पहले किसी कारण से आप संगठन से अलग हुए हो लेकिन अब जब जुड़े हैं तो पूरी ताकत के साथ जुड़े हैं जिसका असर निःसंदेह कुसमुंडा क्षेत्र के मेंबरशिप में दिखाई देगा
 इस अवसर पर क्षेत्र के  महामंत्री श्री अशोक कुमार साहू ने पूर्व अध्यक्ष के जाने पर नए शामिल होने वाले जबाज सहकर्मी साथियों का तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहां कि अब नए जोश नई पीढ़ी के साथ पुराने अनुभवी साथियों  का गृह प्रवेश अपने आप में यह साबित करता है कि अब कुसमुंडा क्षेत्र में कोयला मजदूर सभा का परचम लहराने से हमें कोई नहीं रोक सकता,उन्होंने नए जुड़े सदस्यों से को आश्वास्त भी किया की पूर्व में हो सकता है कि किसी पदाधिकारी से या संगठन से आप नाराज होकर  जरूर चले गए थे लेकिन अब पुनः आप लोगों का हमारे संगठन में प्रवेश एकदम नया बूस्टअप देगा नई पीढ़ी और पुराना अनुभव मिलकर के एक नया आयाम कुसमुंडा क्षेत्र में कोयला मजदूर सभा के लिए लिखने और करने का  समय आ गया है|
 क्षेत्रीय महामंत्री  श्री अशोक कुमार साहू जी की अगुवाई एवं नए सदस्य को संगठन में पुनः वापस लाने में सूत्रधार के रूप में रहे श्री लक्ष्मण सिंह जी एवं रत्नेश शाही जी द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बजरंगी साही जी के कर -कमलो द्वारा  सैकड़ो की संख्या में साथियो का घर -वापसी एवं प्रवेश कराया गया उन्होंने यह भी कहा की आप पदाधिकारी है तो आपकी जवाबदारी है कि आप मेम्बरशिप ज्यादा से ज्यादा करके अपनी क़ाबिलियत सिद्ध करिये फिर संगठन आपके लिए आपके पद के लिए सोचेगा कि आपकी क़ाबिलियत का पैमाना किस लेवल का है और संगठन हित मे आपका योगदान कितना है||
   वरिष्ठ पदाधिकारी माननीय आर. एस. पाल एवं आर. के. तिवारी जी ने अपने उद्बोधन ने कहा की आदरणीय श्री बजरंगी साही जी के केंद्रीय अध्यक्ष बनने से न केवल हमें हमारे संगठन को मजबूती मिली है बल्कि हम अपने मुद्दे अपने समस्याओं को प्रबंधन के सामने पूरे दमदारी के साथ रख पाए एवं उसका समाधान निकाल पाए ऐसे मजबूत स्तम्भ हमें केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में मिले हैं,केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लगातार अलग-अलग क्षेत्र का सघन दौरा एवं कार्यक्रम किया जाना नए सदस्यों का प्रवेश करना यह साबित करता है की केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन के लिए एक अहम् भूमिका निभाने मे लगे हुए है |
  संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह बढ़ती सदस्यता एचएमएस की सशक्त नीतियों, पारदर्शिता और श्रमिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उनका कहना है कि आने वाले समय में संगठन और अधिक सशक्त होकर श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहेगा।
इस सदस्यता -जोड़ो -अभियान कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में आर. एस. पाल( वरिष्ठ पदाधिकारी) श्री आरके तिवारी (वरिष्ठ पदाधिकारी) श्री सोनू प्रताप सिंह( वेलफेयर कमेटी सदस्य )श्री देवेंद्र सिंह (परियोजना सचिव) श्री विजय विश्वकर्मा एवं श्री श्रवण कुमार (क्षेत्रीय ईकाई अध्यक्ष /सचिव )श्री संतोष सिंह (स्पोर्ट्स कमेटी )श्री एल पी सिंह एवं श्री अखिल मिश्रा (हाउसिंग कमेटी मेंबर )श्री सोहन लाल,श्री युवराज गुप्ता, श्री प्रदीप गौतम, श्री व्यासनारायण पटेल,श्री ओपी यादव श्री राजाराम साहू, श्री
श्री शंभू शंकर, श्री विजय कुमार जांगड़े श्री मनीष पटेल,श्री मनोज कुमार बर्मन एवं अन्य कोयला मजदूर सभा के पदाधिकारी,सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
नये सदस्य के रूप में श्री लक्ष्मण सिंह जी एवं श्री रत्नेश साही जी के साथ ही श्री कांति पटेल श्री गेंदराम,श्री हरिहर प्रसाद, श्री किशोर यादव, श्री हरी राम, श्री जैतराम,श्री भोजराम, श्री पटेल जी श्री महेंद्र कुमार, श्री रामअवतार एवं अन्य सैकड़ो की संख्या में विशेष कर इंटक संगठन से अलग हुए साथी एवं एटक,बीएमएस जैसे संगठनों से आये हुए नए सदस्य कोयला मजदूर सभा एसएमएस की सदस्यता ग्रहण किये|
कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) कुसमुंडा क्षेत्र नेतृत्व ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए सभी से एकजुट होकर श्रमिक हित में कार्य करने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here