Home मुख्य ख़बरें केजरीवाल को बड़ा झटका: आप के 7 बागी राज्यसभा सांसदों के बीजेपी...

केजरीवाल को बड़ा झटका: आप के 7 बागी राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की मिली मंजूरी

5
0

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उनकी आम आदमी पार्टी यानी आप को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा (Rajya Sabha) सभापति ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) समेत AAP के 7 बागी सांसदों को BJP में शामिल होने की मंजूरी दे दी है। बीजेपी में जो आप सांसद शामिल हुए हैं, उनके नाम अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता हैं।

राज्यसभा ने आम आदमी पार्टी के 7 बागी सांसदों को बाजपा का सांसद मान लिया है। इसे लेकर राज्यसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। यह अरविंद केजरीवाल के लिए बहुत बड़ा झटका है। 7 बागी सांसदों को मिलाकर अब राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या 113 पहुंच गई है।

आप के 7 बागी सांसदों के राज्यसभा से एनओसी मिलने के बाद केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju ) ने कहा कि माननीय राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन जी ने AAP के 7 MP के BJP में मर्जर को मंज़ूरी दे दी है। अब, राघव चड्ढा जी, संदीप पाठक जी, अशोक मित्तल जी, हरभजन सिंह जी, स्वाति मालीवाल जी, राजिंदर गुप्ता जी और विक्रमजीत सिंह साहनी जी BJP पार्लियामेंट्री पार्टी के मेंबर हैं। मैंने लंबे समय से देखा है कि इन 7 माननीय MP ने कभी गाली-गलौज नहीं की और न ही कभी कोई अनुशासनहीनता और गैर-संसदीय हरकतें कीं। प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण करने वाले NDA में आपका स्वागत है और टुकड़े-टुकड़े भारत गठबंधन को अलविदा।

बता दें कि 24 अप्रैल, 2026 राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। प्रेस कॉन्फ्रेैंस में राघव ने भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी थी। साथ ही अपने साथ कुल सांसदों का समर्थन का भी दावा किया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता भी हैं। पार्टी छोड़ने वाले 7 में से 6 पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं। जबकि एक दिल्ली से है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here