Home चर्चा में खमतराई संकुल में समीक्षा बैठक व स्नेह भोज संपन्न “विद्यार्थियों का परीक्षा...

खमतराई संकुल में समीक्षा बैठक व स्नेह भोज संपन्न “विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम हमारी कार्यशैली का आईना

5
0

सोमन साहू/आरंग/ संकुल केंद्र खमतराई में बीते शैक्षणिक सत्र के परीक्षा परिणामों के विश्लेषण और आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक एवं वार्षिक स्नेह भोज का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संकुल के अंतर्गत आने वाले हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक शाला और प्राथमिक शालाओं के सभी शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं संकुल प्राचार्य मेडम टिकेश्वरी चंद्राकर ने परीक्षा परिणामों की गहन समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए एक प्रेरक बात कही कि विद्यालय हमारी कर्म भूमि है और परीक्षा परिणाम हमारी कार्ययोजना तथा कार्य शैली का आईना है ।

उन्होंने बेहतर परिणामों के लिए समस्त स्टाफ की प्रशंसा की और भविष्य में शिक्षा के स्तर को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया।

संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने बीते सत्र के अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा करते हुए आपसी तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि टीम में सही मार्गदर्शन और समन्वय हो, तो मार्ग की बड़ी से बड़ी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं तथा हमारा अंतिम लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए।

बैठक केवल औपचारिक चर्चा तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें साहित्य और सम्मान का समावेश भी दिखा:
प्रधान पाठक एन डी मानिकपुरी,लक्षण लहरी दिगंबर बरीहा कृष्णकांत साहू तारावती बंजारे ने अपने विद्यालयीन गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं अरविंद वैष्णव ने अपनी सुंदर रचनाओं के माध्यम से शैक्षणिक जगत की समसामयिक हलचलों और शिक्षक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
समन्वयक दीवान सर ने सभी उपस्थित शिक्षकों को लेखनी’ भेंट कर सम्मानित किया, जो शिक्षक की शक्ति और ज्ञान का प्रतीक है।

बैठक के पश्चात सभी शिक्षकों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। इस अनौपचारिक मिलन में शिक्षकों ने एक-दूसरे के साथ अनुभव साझा किए, जिससे संकुल परिवार में एकता और उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आगामी सत्र में और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।आज के का कार्यक्रम में सी एल एनेस्वरी,लायक सिंह डहरिया,बबीता लहरे,तारकेश्वर डडसेना, पुनेश्वर साहू ,हेमा बंजारे, सौरभ साहू,भूषण जलछत्री,कमल सिंह राठौर, सुंदर लाल साहू,विनोद यादव ,अजीत जांगड़े, ममता तांडव, कृष्णा चंद्राकर,घनश्याम साहू बिमला चौहान,फातिमा जांगड़े,नोहर यादव, नीलू देवांगन मनीला अग्रवाल सह ग्रेड 2 ,शिक्षक गण सहित सुशील लहरी हितेश साहू ,अनीता साहू, गोदावरी साहू ,दुकलहीन यादव कुंदहीन यादव रजनी साहू डिगेश्वरी यादव सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थी अंत में आभार संकुल समन्वयक हरीश दीवान किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here