बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
महापौर पाण्डेय ने वाटर कैचमेंट एरिया बढ़ाने, गहरीकरण एवं बोर खनन करने के दिए निर्देश
जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के छत्रपति शिवाजी एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड की सीमा पर बनने वाले पंडरीतरई तालाब एवं लोकमान्य तिलक, छत्रपति शिवाजी एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड में एमपीएम हॉस्पिटल रोड, एलआईसी ऑफिस रोड एवं सरस्वती शिशु मंदिर रोड कंगोली में चल रहे ड्रेन टू ड्रेन सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने महापौर संजय पांडे पहुंचे।

महापौर संजय पांडे ने पंडरीतराई तालाब का वाटर कैचमेंट एरिया बढ़ाने एवं तालाब की गहरीकरण पर जोर दिया। वार्डवासियों की मांग पर एक बोर खनन करने को भी कहा। ड्रेन टू ट्रेन बनने वाले रोड की गुणवत्ता को ध्यान देते हुए निर्माण एजेंसी को दिशा निर्देश दिए। महापौर संजय पांडे ने कहा कि पंडरीतराई तालाब ऐतिहासिक तालाब के रूप में बनने जा रहा है। वार्ड के लोगों की मंशा के अनुरूप तालाब का निर्माण किया जा रहा है। ड्रेन टू ड्रेन रोड बनने से लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। निरीक्षण के दौरान जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तालाब के वाटर कैचमेंट एरिया के विस्तार एवं गहरीकरण कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही वार्डवासियों की मांग पर अतिरिक्त खुदाई कराने पर भी सहमति व्यक्त की,ताकि वर्षा जल का बेहतर संचयन हो। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, सभापति निर्मल पाणिग्रही, गुरु गोविंद सिंह वार्ड पार्षद एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, छत्रपति शिवाजी वार्ड पार्षद श्याम सुंदर बघेल, लोकमान्य तिलक वार्ड पार्षद संतोष गौर, अतुल कौशल, नीलिमा यादव, ईई गोपाल भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।









