Home चर्चा में श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान के अध्यक्ष द्वारा श्रीमद् भागवत कथा एवं...

श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान के अध्यक्ष द्वारा श्रीमद् भागवत कथा एवं नैमिषारण्य यात्रा का भव्य आयोजन

5
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

परम पावन पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा एवं नैमिषारण्य तीर्थ यात्रा का भव्य आयोजन 12 से 21 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन में कथा व्यास के रूप में आचार्य पं. ध्रुव नारायण शुक्ला जी(अध्यक्ष- श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान)द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से 6:30 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा के दौरान विभिन्न पावन प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होगी। साथ ही, नैमिषारण्य जैसे प्राचीन एवं सिद्ध तीर्थ में कथा श्रवण, साथ चलने एवं पोथी स्थापना करने वाले श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य लाभ प्राप्त होगा। यह आयोजन श्रीराम जानकी मंदिर, चक्रतीर्थ, नैमिषारण्य धाम उत्तर प्रदेश में संपन्न होगा।
आयोजकों द्वारा आरंग क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
संपर्क सूत्र:
94255 19419, 9009254847, 7987858007

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here